(Kolkata, Kolkata)
कुमार आज सुबह यहां पहुंचे और फिर बर्दवान के लिए निकल गए। वहां उन्होंने दो अक्तूबर को बर्दवान शहर के खागड़ागढ़ में हुए विस्फोट की जांच में हुई प्रगति का आकलन किया। इस विस्फोट में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। दो महिलाओं समेत कुल तीन लोगों से एनआईए द्वारा पूछताछ की गई थी। इन महिलाओं में एक महिला विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकी की पत्नी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर विस्फोट की जांच अपने हाथ में लेते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 13 अक्तूबर को हासिम मोला उर्फ बदरू अलाम मोला, रजिया बीबी और अलीमा बीबी को हिरासत में ले लिया था। विस्फोट स्थल पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय होने के आरोपों की जांच के लिए एनआईए का तीन सदस्यीय दल रविवार को विस्फोट स्थल पर भी गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।