(India)
आमिर (49) ने दिवाली के अवसर पर राजकुमार हिरानी के निर्देशन वाली ‘पीके’ का पहला ट्रेलर जारी किया है। आमिर ने कहा कि मैं पिछले 25 सालों से काम कर रहा हूं और ‘पीके’ का किरदार मेरे करियर में सबसे कठिन रहा है। फिल्म में मैंने आंखें नहीं झपकी हैं। फिल्म में मेरा किरदार किस तरह आकार लेगा हमने इस पर कई बार चर्चा की लेकिन हर बार लगता था कि कहीं न कहीं कुछ छूट रहा है। फिल्म में आमिर का किरदार पान का शौकीन है। आमिर ने कहा कि पीके पान का बड़ा शौकीन है। मैं भी हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने कम से कम 100 पान खाए होंगे। वहां सेट पर एक पानवाला मौजूद रहता था। 3 इडियट के बाद ‘पीके’ में आमिर और राजकुमार दूसरी बार साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को पूरा करने में हिरानी को पांच साल लगे हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य महिला कलाकार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।