(India)
मोहित का कहना है की "चकाचौंध भरे फिल्मोद्योग में जन्म लेने वाली दोस्ती आपसी फायदे के लिए होती है, जो अच्छी चीज है, लेकिन यह असल रिश्ता नहीं होता." उन्होंने कहा, "यह काफी हद तक एक पेशेवर दोस्ती की तरह होती है."मोहित स्वयं को खुशकिस्मत मानते हैं कि वह अभी भी स्कूल और कॉलेजों के अपने कुछ खास दोस्तों के संपर्क में हैं.उन्होंने बताया, "बहुत सी यादें हैं. मैं हिमाचल प्रदेश में बड़ा हुआ और वहां अभी भी मेरे स्कूल और कॉलेज के दोस्त हैं. यही नहीं, मैं हाल में एक संगीत समारोह के लिए कुल्लू गया और मेरे कुछ पुराने दोस्त मुझसे वहां मिलने आए."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।