गोविंदा असली स्टार हैं : सैफ अली खान
(India) 44 वर्षीय सैफ ने कहा कि गोविंदा के साथ काम करते हुए वह स्वयं को बच्चा महसूस करते हैं क्योंकि गोविंदा बहुत ही शानदार डांसर और अभिनेता हैं। सैफ ने बताया ‘मैं उनके काम का सम्मान करता हूं और उन्हें नृत्य करते देखना तो आश्चर्यचकित कर डालता है। मैं उनसे कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं। खास तौर पर जब वह नृत्य करते हैं तो मैं खुद को बच्चा और बहुत रोमांचित महसूस करता हूं। वह असली सितारे हैं और उनके साथ डांस करके मैं बहुत खुश हूं।’ ‘हैप्पी एंडिंग’’ का निर्देशन ‘गो गोवा गॉन’ के निर्माता राज निदिमोरू और कृष्णा डीके कर रहे हैं। कई सितारों वाली यह फिल्म रोमांस और संबंधों का मिलाजुला तानाबाना बुनती है।
समझा जाता है कि 21 नवंबर को यह रिलीज होगी। 50 वर्षीय गोविंदा करीब तीन साल के अंतराल के बाद इस फिल्म से बड़ी वापसी कर रहे हैं। अगले माह वह दो फिल्मों.. ‘किल दिल’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ में नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।