(WESTBENGAL, India)
पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों का एक बड़ा दल घटनास्थल पर है और हालात को काबू में लाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों इस घटना का आरोप एक दूसरे पर डाल रहे हैं। यह घटना मकरा गांव में हुई जो चकमोंडोला से लगा हुआ है जहां 24 अक्तूबर को छापेमारी के दौरान पारूई पुलिस थाने के प्रभारी पर हमला हुआ था। पुलिस ने स्थानीय नेताओं के एक दल को कल इस आधार पर चकमोंडोला गांव में प्रवेश करने से रोक दिया था कि वहां धारा 144 लगी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।