फिल्म ‘पीकू’ से अमिताभ ताजा करेंगे अपनी सुनहरी यादें
(India) 72 वर्षीय बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत कोलकाता की ही एक कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव की थी। वे अपने पूरे करियर में कई फिल्मों की शूटिंग कोलकाता में कर चुके हैं। बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘मैंने ‘पीकू’ के कई कट और संपादित दृश्य सुजीत के साथ देखे। हमने कोलकाता, दिल्ली और गुजरात में अगले शूटिंग कार्यक्रम पर चर्चा की। कोलकाता एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव के रूप में बिताए मेरे सात सालों की पुरानी यादें ताजा कर देगा। यह उन फिल्मों की याद दिलाएगा, जिनकी शूटिंग वहां की गई।’ ‘बंगाल का प्यार और जुनून मजेदार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।