बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद सोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि उपेन घर के अंदर खेले जा रहे खेल और वहां हर दिन होने वाली घटनाओं से उब चुके हैं। लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास इस शो को जीतने का मौका है। वह मजबूत प्रतिभागी हैं। सोनी और उपेन के रिश्ते को लेकर कार्यक्रम के दर्शकों द्वारा हाल ही में सवाल किए गए थे। इस बारे में पूछे जाने पर सोनी ने कहा, ‘ मुझे खुशी है किसी ने इस ओर ध्यान दिलाया। अक्सर हम यह नहीं जान पाते हैं कि बाहर चीजों को किस तरह से दिखाया जा रहा है। उपेन गुस्से में थे लेकिन मैंने उन्हें समझाया और हो सकता है हमारे हावभाव का दूसरा मतलब निकाला गया हो ।’ सोनी को लगता है कि ‘बिग बॉस 8’ से वह बहुत जल्दी बाहर हो गईं और वह वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के तौर पर एक अलग अवतार में दोबारा बिग बॉस के घर में जाना चाहती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।