(India)
यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यहां न्यूयार्क स्थित सिख फॉर जस्टिस ( एसएफजे ) तथा 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो कथित पीड़ितों की शिकायत पर समन जारी किया। पीड़ित बाबू सिंह दुखिया दिल्ली में रहते हैं तथा मोहिन्दर सिंह कैलिफोर्निया निवासी हैं। अदालत ने अमिताभ बच्चन को निर्देश दिया है कि वह समन मिलने के बाद 21 दिनों के भीतर जवाब दें । 35 पन्नों की शिकायत में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अमिताभ बच्चन ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया। पिछले कुछ सालों में एसएफजे ने कथित मानवाधिकार उल्लंघन मामलों में कई भारतीय नेताओं को अमेरिकी अदालतों में घसीटने का प्रयास किया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।