जेएंडके: हंदवारा में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
(JAMMUandKASHMIR, India) सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि हंदवारा के गुनाबदर गांव में तीन उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने रात को तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सुबह 6 बज कर करीब 45 मिनट पर शुरू हुई जब उग्रवादियों ने खोज दल पर गोली चलाना शुरू किया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।