150 फुट लंबी सुरंग में सेंधमारी, 89 लॉकरों को तोड़ करोड़ों के जेवरात ले उड़े डकैत
(Ganaur, Sonipat) गोहाना के पुलिस उपाधीक्षक राजीव देसवाल ने बताया कि रविवार की रात शहर के पुराने बस अड्डे के पास स्थित पीएनबी शाखा में हुई लूट की इस घटना की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि पुलिस की चार टीमों के अलावा, खोजी कुत्तों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को जांच में मदद के लिए बुलाया गया है । उन्होंने बताया कि उस खाली पड़ी इमारत के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है जहां से सुरंग खोदी गयी है । पुलिस ने बताया कि डकैतों ने जमीन के भीतर करीब 150 फुट लंबी सुरंग खोदकर उसके जरिए बैंक के लॉकर रूम में प्रवेश किया और रविवार को 89 लॉकरों को तोड़कर करोड़ों रूपये मूल्य के जेवरात एवं अन्य सामान लूट ले गए । इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है और उन्होंने बैंक में सुरक्षा प्रबंधों में खामियों का आरोप लगाते हुए सोमवार को विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बताया कि सुरंग का एक हिस्सा जहां बैंक के लॉकर रूम में खुला हुआ था तो उसका दूसरा सिरा घटनास्थल से करीब 150 फुट दूर काफी समय से बंद पड़ी एक इमारत में खुला हुआ था। बताया जाता है कि इस इमारत के दो कमरों में सुरंग बनाने से निकली मिट्टी को इकट्ठा किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।