(India)
'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी सफलतम फिल्में देनी वालीं फराह कहती हैं कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वह यह काम मर्दो से ज्यादा बेहतर कर सकती हैं। फराह की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन ही 44.97 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फराह ने कहा कि हम जानते थे कि यह अच्छी कमाई करेगी, क्योंकि इसमें शाहरुख, दीपिका और मैं हैं। यह एक बड़ी फिल्म है..हम जानते थे कि इसे बहुत अच्छी शुरुआत मिलेगी, लेकिन इतनी जबर्दस्त! यह कोई नहीं जानता था, मेरे ख्याल से फिल्म व्यापार विश्लेषक तक हैरत में हैं। वह इस बात से रोमांचित हैं कि महिला होने के बावजूद उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्मकार शिरीष कुंदर की निर्देशक पत्नी फराह ने कहा कि हम एक ऐसे 'सेक्सिस्ट' देश में रहते हैं, जहां महिलाओं को दबाकर रखा जाता है, उनसे दुर्व्यवहार होता है और उन्हें बताया जाता है कि आप वो चीजें नहीं कर सकतीं, जो मर्द कर सकते हैं। फराह फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रियाओं से दबाव में नहीं आना चाहतीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।