छठ महापर्व के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा... छह बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत
(BIHAR, India) सहरसा में छठ घाट की सफाई के दौरान तालाब में डूबने से छह बच्चों की हुई मौत। मरने वालों में 15 वर्ष के नीतीश कुमार, 15 वर्ष के अंकित, शुभम एवं 11 वर्ष के सुजीत शामिल हैं। दो बच्चों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह सभी बटरहा मोहल्ले के निवासी हैं। इसकी सूचना के बाद अस्पताल में परिजनों व आसपास के काफी लोग जुटे हैं। डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यहा हादसा सहरसा नगर थाना क्षेत्र के बटराहा मुहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित तालाब में हुआ। सभी बच्चे तालाब के किनारे छठ घाटों का निर्माण कर रहे रहे। ये बच्चे शर्मा और राम टोला के रहने वाले थे। लोगों को आशंका है कि यहां कुछ और बच्चे भी डूबे हैं। डूबे बच्चों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। घटनास्थल पर डीएम, एसपी, सीओ और नगर थानाध्यक्ष कैंप कर रहे हैं। स्थानीय विधायक आलोक रंजन ने भी यहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि बुधवार को छठ का आयोजन होना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर घाटों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। इसी दौरान यह घटना घटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।