एक्शन जैक्सन' में डांस से असहज नहीं हुए अजय
(India) अजय ने यहां सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैंने प्रभु के दिशा-निर्देशों का पालन किया और उन्होंने जो कुछ कहा, वो सब कुछ किया. सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने मुझे वही करने को कहा, जो मुझ पर फबता है." 45 वर्षीय अजय ने कहा, "जैसा कि वह (प्रभुदेवा) कहते हैं कि वह अभिनेता की शारीरिक संरचना के आधार पर डांस स्प तैयार करते हैं. उन्होंने वही किया, तो यह बहुत असहज नहीं था." फिल्म में अजय को नाचता देख प्रभुदेवा बहुत खुश हैं,प्रभुदेवा ने कहा, "वह आमतौर पर डांस नहीं करते. हमने उन्हें बहुत स्टाइल से नचवाया है. आप अगर देखेंगे तो जान जाएंगे." 'एक्शन जैक्सन' पांच दिसंबर को रिलीज हो रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।