दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दंगाइयों पर ड्रोन नजर रख रहा है । दंगे के दौरान तोड़फोड़ में इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी नजर ड्रोन की है । मुजफ्फरनगर और मेरठ की तर्ज पर राजधानी के त्रिलोकपुरी में भी पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। त्रिलोकपुरी में पुलिस ड्रोन के जरिए अंदरूनी इलाकों के घरों पर नजर रख रही है। खासकर घरों की छतों पर पथराव के लिए रखे गए सामान जैसे ईंट और बोतलों को जांच रही है। जहां-जहां उसे ऐसी चीजें दिख रही है वहां जाकर उसे हटा रही है और लोगों को पकड़ रही है। वहीं पांच दिन बाद दिल्ली के त्रिलोकपुरी में कर्फ्यू की तरह लगाई गई धारा 144 में कुछ राहत दी गई। दोपहर दो से शाम पांच बजे के लिए लोगों को जरूरी सामान खरीदने की इजाजत मिली। वहीं त्रिलोकपुरी में मामूली सी बात से भड़की हिंसा के पीछे इलाके के पूर्व विधायक पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उंगली उठा रही है। इनका आरोप है कि दंगों से ठीक पहले पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ एक बैठक की थी और इसी के बाद शुक्रवार शाम को दंगे शुरू हुए। भारतीय जनता पार्टी ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि बीजेपी ने एक जिम्मेदार पार्टी होने की भूमिका निभाई है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भी भेजा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।