सुरिंदर कोली की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड मामले में मृत्युदंड का सामना कर रहे सुरिंदर कोली की एक याचिका खारिज कर दी। सुरिंदर कोली ने अपनी याचिका में रिम्बा हलदर हत्याकांड में मिले मृत्युदंड को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने की अपील की थी। चीफ जस्टिस एच एल दत्तू, जस्टिस अनिल आर दवे और जस्टिस एस ए बोबडे की पीठ ने मृत्युदंड पर दायर पुनर्विचार याचिका पर पहली बार खुली अदालत में हुई सुनवाई में कहा है कि हम इस बात से पूरी तरह संतुष्ट हैं कि इस कोर्ट ने कोई गलती नहीं की है, जिसके लिए हमें उस आदेश पर पुनर्विचार करना पड़े। वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के उस तर्क, जिसमें उन्होंने कहा कि सुरिंदर कोली को अपने बचाव के लिए पर्याप्त कानूनी सहायता नहीं दी गई के संदर्भ में कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि आगे से अन्य मामलों में आरोपी को विशेषज्ञता प्राप्त वकील मुहैया कराया जाए जो आरोपी के मामले को पर्याप्त समय दे सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।