'उंगली' में बिंदास आइटम गर्ल के रूप में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
(India) रेनसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बन रही फिल्म में इमरान हाशमी और कंगना रनौत नपे मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।श्रद्धा फिल्म के एक गाने में इमरान के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। उन्होंने कहा, पता नहीं इसे आईटम गीत कहा जाए या प्रचार गीत, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि यक एक अनोखी चीज है जो मैं कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा, करन ने मुझे इस गाने का प्रस्ताव दिया और कहा कि तुम्हें इस तरह से पहले किसी ने नहीं देखा होगा। यह बेहद खूबसूरत गीत है। तो मुझे यह सब बहुत दिलचस्प लगा और मैंने हां कर दी। जब मैंने गाना सुना तो और रोमांच से भर गई, यह जुबां पर चढ़ने वाला गाना है। बोस्को-सीजर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने के बोल 'डांस बसंती' हैं। श्रद्धा से यह पूछे जाने पर कि क्या गाने के बोल फिल्म 'शोल' में हेमा मालिनी के किरदार बसंती से संबंधित हैं, उनहोंने कहा, मुझे लगता है कि असली बसंती से निश्चित तौर पर जुड़ा है। इसमें आधुनिक जमाने का तड़का है। मैं खुद की तुलना हेमा जी वाली बसंती से नहीं कर सकती। वह तो असली बसंती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।