(Bamangola, Maldah)
मामला सांप्रदायिक हिंसा का माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक जाति विशेष के व्यक्ति की हत्या के बाद इन दो युवकों की सिर काटकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना के सामने के बाद बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो लोगों के लापता होने से इलाके में माहौल अभी ठीक नहीं है। बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे मालदा बॉर्डर के इस इलाके में ज्यादातर मुस्लिम आबादी रहती है। छोटी-मोटी नोंक-झोंक के अलावा इस जिले में शांति का ही माहौल बना रहता है। गौरतलब है कि पिछले साल कालियाचक में दुर्गापूजा के दौरान दो जातियों के बीच हुई भिडंत के अलावा यहां कोई और बड़ी सांप्रदायिक हिंसा नहीं देख गई है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर लगातार सवालिया निशान लग रहे हैं। पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आपसी झगड़े के बाद तनाव फैल गया था। साथ ही बर्दवान जिले में आतंकी घटनाएं भी सामने आई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।