आज भी जारी रहेगी चिंकारा शिकार मामले में सुनवाई
(India)
चिंकारा शिकार मामले में फिल्म अभिनेत्री तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुई। अदालत ने तीनों आरोपियों को इस प्रकरण में गवाह मांगीलाल ने पहचान लिया। तीनों गौरतलब है कि मंगलवार को भी एक गवाह ने अदालत में हाजिर हुई अभिनेत्री नीलम, सोनाली बेंद्रे और तब्बू को पहचान लिया इस मामले में आज भी सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत गवाह शेराराम से जिरह करेंगे। इस मामले में वन विभाग ने सलमान खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट और काले हिरण के शिकार के आरोप में दो मामले दर्ज कराए थे। इधर सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह किया था कि उनके खिलाफ दर्ज दोनों मामलों की एक ही अदालत में सुनवाई की जाए जिसे उच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद सलमान के वकील ने उच्च न्यायालय में पेश प्रार्थना पत्र बुधवार को वापस ले लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।