रंग रसिया में 5 साल की देरी का असर नहीं पड़ेगा: रणदीप
(India) फिल्म में वह विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की भूमिका निभाएंगे। रणदीप कहा कि यह बहुत विवादास्पद फिल्म है और सेंसरशिप का सामना कर चुकी है। इसलिए इसको प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हमें एक साझीदार चाहिए था और अब पेन मूवीज हमारे साथ है।’ उन्होंने कहा कि फिल्म पिछले वर्षों पर आधारित है, तो ऐसा नहीं है कि रिलीज में देरी फिल्म पर असर डालेगी। विवाद, जिज्ञासा पैदा करता है और लोग इसके बारे में बात करते हैं। जितना ज्यादा लोग इस फिल्म के बारे में बात करेंगे, इसे उतनी मदद मिलेगी। केतन मेहता निर्देशित ‘रंग रसिया’ में नंदना सेन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सात नवंबर को रिलीज होगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।