(DELHI, India)
आरोपी का दावा है कि मृतक ने करीब एक महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह चार बजे तब मिली जब आरोपी पुलिस थाने में गया और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपने किरायेदार की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के घर गई जहां ओमकार नाम का किरायेदार मृत पड़ा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपी ने हमें बताया कि ओमकार ने एक महीने पहले उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था और धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो बुरा अंजाम होगा। बहरहाल, परिवार को हाल ही में इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय लड़की के पिता ने खुद ही बदला लेने की ठानी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।