49 बरस के हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, फैंस को कहा थैंक्स
(India) 2 नवम्बर 1965 को जन्मे शाहरुख खान ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'दीवाना' से प्रवेश किया। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से 'सर्वश्रेष्ठ अभिनय' का अवार्ड मिला था। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की सफलता का आनंद उठा रहे शाहरुख खान ने अपने फैंस के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए फैंस को धन्यवाद दिया। शाहरुख ने ट्वीट किया, मन्नत के बाहर बहुत सारे लोग आए। इतने प्यार के साथ मेरा जन्मदिन मनाने के लिए सभी को धन्यवाद। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के इस अभिनेता को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने कल ही अपनी बहू एश्वर्या राय का जन्मदिन मनाया था। बिग बी ने पोस्ट किया, घर पर अपनी बहू के लिए और बाहर अपने दोस्त शाहरुख के लिए जश्न मनाने का एक दिन। फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख के सह-कलाकार बोमन ईरानी और विवान शाह ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।