‘पीकू’ की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचे बिग बी
(India) ‘पीकू’ में 72 वर्षीय अभिनेता एक वृद्ध पिता की भूमिका निभा रहे हैं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनकी बेटी की भूमिका में हैं। यह फिल्म एक पिता और पुत्री के बीच के संबंधों को रेखांकित करती है। बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘इस शहर में आने के बाद इसकी बहुत सारी यादें उभर रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है। कोलकाता एक विशेष प्रकार का शहर है जो ज्ञान और जुनून के साथ आपको उत्साहित करता है।’ इस फिल्म में इरफान खान भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।