(India)
ऐश्वर्य ने कहा, "हां, मैं जन्मदिन की योजना बना रही हूं, क्योंकि यह अब ज्यादा दूर नहीं है." आराध्या 16 नवंबर को तीन साल की हो जाएगी, मम्मी ऐश्वर्य ने कहा, "वह जब एक साल की हुई, तो मैंने करीबी परिजनों के साथ उसका जन्मदिन मनाने की सोची..पिछले साल हमने बहुत बड़ा जश्न रखा था और मैंने इसमें बच्चों को बुलाया था..इस साल मेरी इसे मिले-जुले तरीके से मनाने की योजना है." यह पूछे जाने पर कि क्या बिटिया यह समझती है कि आज उसकी मम्मी का जन्मदिन है? जवाब में ऐश्वर्या ने कहा, "वह पहचानती है कि यह उसकी मम्मी का जन्मदिन है."ऐश्वर्य ने कहा, "वह यह भी जानती है कि उसका जन्मदिन भी आ रहा है."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।