(Bansgaon, Gorakhpur)
घटना के चार घंटे बाद भी आग नहीं बुझाई जा सकी, तब आनन-फानन में वायुसेना की दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं, आग पर काबू पा लिया गया है, बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है, घटना की सूचना मिलते ही सांसद महंत योगी आदित्यनाथ और नगर विधायक राधा मोहनदास भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया,,जानकारी मिली है कि रेती रोड स्थित राधा माधव के कपड़े की दुकान में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, इसमें करोड़ों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए, आग की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दस गाड़ियां आग पर काबू पाने की नाकाम कोशिश की, गाड़ी में पानी की कमी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका, कुछ देर बाद पहुंची वायुसेना की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, अधिकारियों का कहना है कि रिहायशी इलाका होने के कारण आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए बिल्डिंग के कई हिस्सों को भी तोड़ना पड़ा, वहीं दमकल विभाग की लापरवाही से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है, आग लगने के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है, व्यापारी नेता रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि यह फार्म व्यापारी देवी दयाल की है, इसमें दुकान और गोदाम दोनों हैं, इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये कीमत के कपड़े जलकर खाक हो गए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।