बॉलीवुड में मेरी बहनों से मेरी तुलना पूरी तरह से गलत है- परिणीति चोपड़ा
(India) अब उनके परिवार की एक और सदस्य मन्नारा भी फिल्म 'ज़िद' से बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन परिणीति को लगता है कि उनका बहनों से उनकी तुलना पूरी तरह से गलत है, 'ज़िद' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और जब परिणीति से मन्नारा से उनकी प्रतिद्वन्दिता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा, और मुझे लगता है कि वह बहुत सेक्सी लग रही हैं, हम साथ-साथ बड़े हुए हैं और हम दोनों में सिर्फ दो साल का फर्क है.'' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि लोगों को नकारात्मक सेंस में हमारी तुलना बंद कर देना चाहिए, हम सभी में एक-दूलसरे के प्रति भरपूर प्यार है.'' परिणीति इन दिनों शाद अली की आने वाली अपनी फिल्म 'किल दिल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, शाद अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गोविंदा, रनवीर सिंह और अली जफर भी नजर आएंगे, फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी, तीन सालों में पांच फिल्में करने वाली परिणीति को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और उन्हें 'इशकजादे' के लिए 'स्पेशल मेंशन नेशनल अवॉर्ड' भी मिला है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।