मैं ‘धूम’ में काम करना पसंद करूंगा: शाहरूख खान
(India) फिलहाल यश राज बैनर की फिल्म ‘फैन’ में काम कर रहे शाहरूख ने कहा कि उनके अच्छे दोस्त आदित्य चोपड़ा ने अभी तक उनसे भूमिका निभाने की पेशकश नहीं की हैं। शाहरूख ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यश राज के साथ मिलकर ‘फैन’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहा हूं। अगर मुझे अवसर मिलेगा तो मैं ‘धूम’ सीरीज में जरूर काम करूंगा। मैं निर्देशक संजय गढ़वी को जानता हूं। मैं इस फिल्म में नहीं था फिर भी मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित था।’ उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिलें मुझे बेहद अच्छी लगी और मुझे फिल्म भी बहुत अच्छी लगी। मुझे आदित्य ने इसके बारे में कभी नहीं बताया। मुझे फिल्म ‘धूम’ की किसी भी सीरीज की पेशकश कभी नहीं की गयी।’ कल 49 वर्ष के हो चुके शाहरूख का कहना है कि उनकी उम्र जितनी बढ़ रही है वे खुद को उतना ही युवा महसूस कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।