(India)
इन दोनों का विवाह गोवा में एक समारोह में कल शाम को हुआ जिसमें अन्य लोगों के साथ अभिनेता सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के अलावा फिल्म ‘जय हो’ की अभिनेत्री डेजी शाह ने भी शिरकत की। दिल्ली के रहने वाले 30 वर्षीय इस अभिनेता को बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियों ने उनके जीवन की इस नयी पारी की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और फिल्म ‘फुकरे’ में पुलकित की सह कलाकार रिचा चड्ढा ने इस जोड़े को ट्वीट कर बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।