अमिताभ ने बीमारी से किया इंकार, ‘नेक ब्रेस’ फिल्मी पहनावे का हिस्सा
(India) खबरों में कहा गया था कि 72 वर्षीय अभिनेता यहां फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वस्थ्य नहीं थे, जहां उन्हें ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पास साइकिल चलाते देखा गया था। बच्चन ने ट्वीट किया ‘मीडिया में आई खबर कि मैं बीमार हूं, पूरी तरह गलत है। नेक ब्रेस, फिल्म ‘पीकू’ के पहनावे का एक अंग था।’ बच्चन को उनके फैन सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके अच्छे होने की कामना भरे संदेश भेज रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।