(Anekal, Bangalore)
निरीक्षक एचएसआर रघविन्दर ने मंगलवार को बताया कि चार सदस्यीय गिरोह ने चाकू की नोंक पर पहले परिवार के लोगों को बांध दिया और फिर धमकी देकर उनमें से दो लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर की रात में हुई इस घटना के सभी आरोपियों की उम्र 21 वर्ष है और वे बेंगलुरू के रहने वाले हैं। खुद को पुलिसवाला बताकर चारों तलाशी लेने की बात कहकर मध्य रात्रि में मकान में घुसे थे। अतिरिक्त आयुक्त (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने बताया कि चारो डकैतों को 31 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।