जर्मनी की एक अदालत ने एक बीमा एजेंट को 1.2 मिलियन पौंड राशि के धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया है। इस बीमा एजेंट ने 1.2 मिलियन पौंड की राशि प्राप्त करने के लिए अपनी अंगुली और अँगूठे काट लिए। हैम्बर्ग के पास की एक अदालत ने पचास वर्षीय राफ वर्नर डैहमर को अपने बीमाकर्ता को ठगने के प्रयास में 22 महीने की सजा सुनाई है। अदालती सुनवाई के दौरान यह पता चला कि डैहमर ने फरवरी 2010 में इस घटना से पहले विशेष क्लॉज के साथ तीन अलग-अलग बीमा उत्पाद खरीदे थे। इन तीनों उत्पादों में अंगुली या अँगूठा कटने पर मुआवजे के तौर पर बीमे की रकम मिलने का उपबंध था। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार तीनों बीमे में एक ही तरह के उपबंध होने से जांच एजेंसी को दाल में कुछ काला लगा। मामले की विस्तृत जांच से यह बात सामने आई कि डैहमर ने बीमे की इतनी बड़ी राशि को प्राप्त करने के लिए जानबूझ कर अपनी अंगुली और अंगूठे काटे थे।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।