सेक्‍सी सीन या न्यूडिटी को खूबसूरती से पेश करने में कोई हर्ज नहीं : नंदना सेन
(India) उन्होंने इनके लिए 'हां' कहने से पहले अपने माता-पिता से विचार-विमर्श किया था। नंदना कहती हैं कि अंग-प्रदर्शन एक जटिल मुद्दा है। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में एक व्यक्ति को बहुत सोचना पड़ता है। मैंने फिल्म का हिस्सा बनने से पहले इस पर अपने माता-पिता और परिवार से काफी देर तक विचार-विमर्श किया। जब एक कलाकार अंग-प्रदर्शन करने का फैसला लेता है, तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर नग्नता को खूबसूरती और सुरुचिपूर्ण तरीके से पेश किया जाए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। रणदीप हुड्डा और नंदना सेन की मुख्य भूमिका वाली 'रंग रसिया' की रिलीज पिछले पांच वर्षों से अटकी हुई थी। अब यह सात नवंबर को रिलीज होगी, जिसमें रणदीप विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की भूमिका में नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।