एक्टिंग के साथ-साथ कमल हासन में है ढेरों खूबियां
(India) 7 नवंबर, 1954 में तमिलनाडू के परमाकुदी में जन्में कमल को 4 बार नेशनल फिल्म अवॉर्डस और 19 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। हासन की प्राइमरी शिक्षा परमकुदी से ही हुई है। चार भाई-बहनों में कमल हासन सबसे छोटे हैं। इसके बाद वह अपने भाई के साथ चेन्नई चले गए। पढ़ाई के दौरान ही उनका एक्टिंग की तरफ रूझान हुआ और इसके लिए उनके पिता ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया। हासन को 4 साल की उम्र में अपनी फिल्म "कलातुर कन्नाम्मा" के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने 1962 में मलयालम फिल्म "कन्नस करूलम" से फिल्मों में डेब्यू किया। हासन ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और फिल्मों से दूरी बना ली। सात साल फिल्मों लंबे अंतराल के बाद हासन फिर से फिल्म इंडस्ट्री में लौटे। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब फिल्में की। हासन ने फिल्म 1981 में फिल्म " एक दुजे के लिए" से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 1978 में हासन ने वाणी गणपति से शादी की, लेकिन 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 1988 में हासन एक्ट्रेस सारिका के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। दोनों ने अपनी पहली बेटी के जन्म के बाद शादी कर ली। 2004 में सारिका और हासन का तलाक हो गया। उनके दो बेटिया श्रुति और अक्षरा हैं। हासन एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, सॉन्ग राइटर, कोरियोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।