मैं 100-200 करोड़ के क्लब की फिल्मों के पीछे नहीं भागता: अक्षय
(India) ‘एंटरटेनमेंट’, ‘हॉलिडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘ओएमजी- ओह माई गॉड ’ जैसी सफल फिल्में करने वाले 47 वर्षीय अभिनेता ने कहा है कि वे एक निर्माता और अभिनेता के रूप में जोखिम उठाना चाहते हैं। अक्षय ने कहा, ‘मैं साल में चार फिल्में करता हूं और इसे मैं काफी आसानी से कर लेता हूं इसके साथ ही मुझे ढेर सारी छुट्टियां भी मिल जाती है। मैं सेट पर हमेशा समय पर पहुंचता हूं तो फिर मुझे चार फिल्में क्यों नहीं करनी चाहिए। मैं फिल्मों में कुछ नया करना चाहता हूं। मैं 100-200 करोड़ रूपये के क्लब की फिल्मों के पीछे नहीं भागता। मुझे जोखिम उठाना पसंद है।’ अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘बदर्स’ पर करण जौहर के साथ मिलकर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ‘ब्रदर्स’ पर काम शुरू करने जा रहा हूं। मैंने इस भूमिका को करने के लिए लगभग 10 किलो वजन घटाया है जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 10 किलो वजन बढ़ा लिया है। इस फिल्म में उसका भाई होने के नाते मैं उसके सामने कमजोर लगने वाला हूं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।