बर्धवान विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी साजिद गिरफ्तार
(WESTBENGAL, India) साजिद की गिरफ्तारी के साथ ही इस आतंकवादी समूह की सटीक योजना सामने आने की उम्मीद है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साजिद के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि साजिद को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने यद्यपि सटीक स्थान और उसकी गिरफ्तारी की परिस्थितियों का तत्काल खुलासा करने से इनकार कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।