फिल्म के लिए बाल कटवाएंगी करीना कपूर खान!
(India) करीना को अपने घने रेशमी जुल्फों से बेहद लगाव है और कटवाना तो दूर वह बाल और लंबे करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने बताया, पता नहीं मैं किसी किरदार के लिए बाल कटवाऊंगी या नहीं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि भूमिका कैसी होगी, क्योंकि मुझे अपने बालों से बहुत प्यार है और दूसरी बात यह कि बाल कटवाकर मैं हेयर ब्रांड एंबेसडर के ओहदे से हाथ धो बैठूंगी। करीना ने बताया कि दरअसल वह अपने बाल लंबे कर रही हैं। उन्होंने कहा, मेरे पूरे करियर ग्राफ में मेरे बाल औसत लंबाई के रहे हैं, लेकिन अब मैं बाल और लंबे करना चाहती हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।