मैंने कभी नहीं कहा सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहती: दीपिका पादुकोण
(India) उनका कहना है कि उन्होंने सलमान के साथ काम करने से कभी मना नहीं किया है। यह तो भाग्य पर निर्भर करता है कि दोनों को साथ काम करने का मौका कब मिलेगा। अफवाहें थीं कि सलमान खान की फिल्म 'किक' में नायिका की भूमिका का प्रस्ताव दीपिका को दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। दीपिका ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, किसी को मना करने वाली मैं कौन होती हूं। मेरे पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहती। वास्तव में मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हर फिल्म भाग्य पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, जब यह होना होगा तब हो जाएगा, चाहे फिर तारीखें मिले ना मिलें। यह तभी होगा, जब ऐसा होना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।