(India)
सोनाक्षी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ के गाने ‘पंजाबी मस्त’ को लेकर ट्विटर पर लिखा, जन्म से भले पंजाबन नहीं हूं, लेकिन दिल से और खान पान से पूरी तरह पंजाबन हूं। प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में सोनाक्षी के नायक अभिनेता अजय देवगन हैं। ‘पंजाबी मस्त’ काफी मौज मस्ती भरा गाना है और अजय देवगन गाने में नृत्य करते दिखाई देंगे। हालांकि इससे पहले फिल्म का एक और गाना जारी किया जा चुका है। गाने में अजय देवगन और अभिनेता कुणाल राय कपूर एक पंजाबी ढाबे में मौज मस्ती करते और लस्सी गटकते दिखाए गए हैं, जबकि सोनाक्षी ठुमके लगाती दिखी हैं। यह गाना अंकित तिवारी, हिमेश रेशमिया, विनीत सिंह, आर्य आर्चाय, आलमगीर खान और नीति मोहन ने गाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।