(India)
बिग बॉस के घर में सात हफ्ते गुजारने के बाद सुशांत शो से बाहर हो गए। पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर से अभिनेत्री मिनिषा लांबा बाहर हुईं थीं और जाते जाते उन्होंने बिग बम विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अगले हफ्ते घर से बाहर होने के लिए सुशांत पर बम फोड़ा था। इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले संभावित सदस्यों में सुशांत, अली कुली मिर्जा, प्रणीत भट्ट, गौतम गुलाटी, पुनीत इस्सर और सोनाली राउत के नाम शामिल थे। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान सुशांत किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में कभी पीछे नहीं हटे थे और कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान सभी सदस्यों के साथ उनके दोस्ताना संबंध थे, हालांकि एक बार करिश्मा तन्ना के साथ उनका झगड़ा हुआ था। बिग बॉस के घर की महिला सदस्यों डायंड्रा सोरेस और सोनाली राउत के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी और वह घर के सबसे नए सदस्यों डिंपी महाजन और रेने ध्यानी से दोस्ती बनाने को उत्सुक थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।