(Bhitarwar, Gwalior)
उग्र परीक्षार्थियों ने घटनास्थल पर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सेना तथा पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे, जिसमें कई लोग घायल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के अनुसार मेला मैदान में सेना भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। बुधवार की सुबह अचानक भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने से परीक्षार्थी भड़क गए। कई वाहन फूंके गए हैं और कई लोगों को चोटें भी आई हैं। बताया गया कि परीक्षा निरस्त किए जाने की सूचना मिलते ही मेला मैदान में भगदड़ मच गई और परीक्षार्थियाें ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेना का भर्ती स्थल पर हंगामा हो गया। परीक्षार्थियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं सेना के जवानों ने उत्पाती छात्रों पर काबू पाने के लिए पहले लाठियां चलाई, आंसू गैस के गोले छोडे और फिर हवाई फायरिंग भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उत्पाती परीक्षार्थियों ने पांच से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उत्पाती परीक्षार्थियों द्वारा किए गए पथराव में कई सेना के जवान घायल हुए, वहीं लाठीचार्ज में कई परीक्षार्थियों को चोटें आई। घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।