दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि में राष्ट्रीय संगीत सेमिनार का आयोजन
(Alinagar, Darbhanga) दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि के पीजी संगीत विभाग में 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगीत सेमिनार की शुरुआत हुई । इसका विषय हिन्दुस्तानी वोकल म्यूजिक वोकलाइजेशन एंड टीचिंग मेथड्स था। इसमें देश के 13 राज्यों के 300 से अधिक प्रतिनिधि शिरकत कर रहे है। इस अवसर पर प्रसिद्ध पद्मश्री शारदा सिन्हा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेमिनार में मौजूद रहीं। उन्होंने इस सभा में आए प्रतिनिधियों को संबोधित भी किया। ये सेमिनार मंगलवार को शुरू हुआ है जो आज बुधवार की देर शाम तक संपन्न हुआ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।