22,000 मरीजों की होगी एचआईवी जांच!
(India)
एचआईवी पॉजिटिव दंत चिकित्सक द्वारा संक्रमित खून इंजैक्ट करने के संशय के बीच करीब 22,000 मरीजों को टेस्ट के लिए बुलाया गया है। इस मामले का खुलासा यूनाइटेड किंगडम के नॉटिंघमशायर में हुआ है। पिछले 32 वर्षों के दौरान नाटिंघम क्षेत्र में उस चिकित्सक से उपचारित मरीजों को टैस्ट के लिए बुलावे की पहल को यूनाइटैड किंगडम के चिकित्सा इतिहास का सबसे बड़ा बुलावा माना जा रहा है। एक व्हिसलब्वोअर द्वारा गुप्त रूप से संक्रमण-नियंत्रण मानकों को तोड़ते हुए एक दंत चिकित्सक को फिल्माए जाने के बाद यह मामला सामने आ पाया। खतरे में पड़े अनुमानित लोगों की रक्त जनित अन्य रोगों की भी जांच होगी जिसमें हेपेटाइटिस बी और सी शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि 160 रोगी को संक्रमण संबंधी गम्भीर खतरे वाले वर्ग में रखा गया है। आरोपों से घिरे इस चिकित्सक का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। ये नॉटिंघम क्षेत्र में दशकों से अभ्यास कर रहे हैं और अब तक 22,000 से अधिक रोगियों का इलाज कर चुके हैं। आरोपों के मध्य एनएचएस इंग्लैंड के बॉस सभी रोगियों को टेस्ट करवाने की चेतावनी जारी कर रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए नॉटिंघमशायर में एक आपातकालीन वॉक-इन-सेंटर की भी स्थापना की गई है। एक हॉटलाइन की व्यवस्था की गई है जो सप्ताह के सातों दिन आरोपों से घिरे इस दंत-चिकित्सक से कभी इलाज करवाये हुए मरीजों को मशविरा देती है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।