(India)
ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग्स तस्करी के आरोप में कीनिया पुलिस ने हिरासत में लिया है। गौर हो कि पिछले कई वर्षों से ममता बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब है। उन्होंने बतौर हिराेईन करीब 25 फिल्में की है। इससे पहले एक छपे इंटरव्यू के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने इस्लाम धर्म को अपनाने की बात कही थी। गौर हो कि ममता ने कुख्यात ड्रग तस्कर प्रेमी विकी गोस्वामी से शादी रचाई थी। ममता ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे विकी से इस्लामी रिवाज से शादी कर उसे जेल से छुड़ाया था। इसके बाद दोनों केन्या चले गए थे। विकी को दुबई में भी वर्ष 1997 में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।