शाहरुख की बहुत इज्जत करता हूं: सैफ अली खान
(India) विभिन्न रिपोर्टो के अनुसार, 44 वर्षीय सैफ ने पूर्व में कहा था कि वह किसी बड़े सितारे की मौजूदगी वाली फिल्म में दूसरी मुख्य भूमिका निभाने की बजाय अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगे। लेकिन सैफ का कहना है कि उनके मन में शाहरुख के प्रति कोई कटु भावना नहीं है। आगे 'हैप्पी एंडिंग' फिल्म में नजर आने वाले सैफ ने एक बयान में कहा कि मैंने जब कभी शाहरुख के साथ काम किया, मुझे अच्छा लगा। फिर चाहे वह उनके साथ फिल्मफेयर अवार्ड की मेजबानी हो, 'कल हो ना हो' फिल्म हो या फिर टेम्पटेशन्स टूर हो..वह एक दिलचस्प इंसान हैं। सैफ ने यह भी कहा कि वह शाहरुख से अनबन की खबरों से उकता गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख और मेरे बारे में आ रही खबरों से निराश हूं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।