आसाराम मामले पर आज कोर्ट में फिर हुई सुनवाई
(Jodhpur, Jodhpur) नाबालिग से यौन दुराचार मामले में फंसे आसाराम की फिर सुनवाई हुई। जहाँ आसाराम ने अपने आप को ओजस्वी पार्टी से अलग करते हुए सभी पार्टियां को अपना बताते हुए कोई सरोकार नहीं होने की बात कही। जोधपुर में सेशन कोर्ट में पेशी पर आये आसाराम ने बाहर निकलते हुए पत्रकारां से कहा कि दिल्ली में आश्रम विवाद से सरोकार नहीं हैं। उन्होंने लगातार सुर्खियां बन रही करोडां रूपए की जमीन होने की बात को सिरे से नकारते हुए सिर्फ हनुमान मंदिर होने की बात कही। साथ ही ओजस्वी पार्टी की बात को खारिज किया। आप को बता दे कि जोधपुर में ही ओम महाराज और मुकेश जैन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर ओजस्वी पार्टी के दिल्ली में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वहीं मामले में फिर पीडि़ता की माता के बयान अधूरे रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।