(JAMMUandKASHMIR, India)
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम के चेनिगाम गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।’ उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कल शाम गांव में घेरा डाला और तलाशी अभियान चलाया। प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया जिस पर सुरक्षा बलों ने जबावी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से मारे गये आतंकवादियो के शव के साथ हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।