(India)
जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में होने वाले वल्र्ड आर्ट समिट में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने पर शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने जेकेके की समिट दीर्घा में तोडफोड कर विरोध जताया। विरोध के बाद जेकेके प्रशासन की तरफ से आपत्ति जनक चित्रों को हटा दिया गया। दरअसल इस आर्ट समिट में उदयपुर के चित्रकार की ओर से टाॅयलेट के पाॅट पर भगवान गणेश का रूप दिखाया गया है। जेकेके परिसर के बाद प्रदर्शन कर रहे जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष सूरज सोनी ने बताया कि चित्र के माध्यम से एक धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। उधर गांधीनगर एसीपी शालिनी आर्य ने केन्द्र दीर्घा में तोडफोड करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।