यूपी : सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
(Azamgarh, Azamgarh) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के कुंदर्की थाना क्षेत्र के मझुली इलाके में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टाटा मैजिक में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। सभी अमरोहा के रहने वाले थे और सत्संग से लौट रहे थे। हादसे में चार अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।