महेश भट्ट की हत्या की साजिश नाकाम
(India)

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। डॉन रवि पुजारी फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की हत्या करना चाहता था। इससे पहले कि वह इस साजिश को अंजाम दे पाता, मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 13 लोगों में छह वे आरोपी भी हैं, जो 23 अगस्त को जुहू में मोरानी ब्रदर्स के घर के बाहर हुई गोलीबारी में शामिल थे। मुंबई क्राइम ब्रांच को गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 15 कारतूस के अलावा कई मोबाइल भी मिले है। गौरतलब है की रवि पुजारी ने करीब छह साल पहले भी महेश भट्ट के दफ्तर के बाहर गोलियां चलवाई थीं। तब वह बाल -बाल बच पाए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।