सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आज, बॉलीवुड और नामचीन हस्तियों का होगा जमावड़ा
(India) दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। शादी का प्रोग्राम हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में आयोजित होगा। शादी में बॉलीवुड के साथ कई अलग-अलग क्षेत्रों के मेहमान भी शामिल होंगे। सलमान के परिवार ने पूरे होटल को दो दिनों (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक किया है। सलमान ने छोटी बहन की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है, लेकिन उनके आने की संभावना कम ही है, क्योंकि वह विदेश दौरे पर हैं। इस शादी में करीब 300 मेहमानों के शिरकत करने की संभावना है। ताज ग्रुप ने ताज फलकनुमा को एक लग्जरी होटल में तब्दील किया और चार साल पहले इसे लोगों के लिए खोल दिया। होटल में 60 कमरे हैं, जो सभी सुख-सुविधाओं से लैस हैं। आमिर खान, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर खान ,धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, करण जौहर, डेविड धवन के अलावा कुछ हस्तियों के बारे में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने समारोह में शामिल होने की पहले ही पुष्टि कर दी है। अब कयास इस बात के लगाए ज रहे हैं कि इन सबके अलावा बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां कौन-कौन होंगी जो शादी में शिरकत करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।