12 घंटे में 74 हजार का इंटरनेट बिल!
(India)

सुविधा, असुविधा में बदलते देरी नहीं लगती। इसका अनुभव सिंगापुर में लंदन से सिंगापुर हवाई यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को 1200 डॉलर (74 हजार रुपये) इंटरनेट बिल देखने के बाद हो गया। हुआ यूं कि यात्रा पूरी होने के बाद ही सिंगापुर एयरलाइन ने 105 पेज का बिल हाथ में थमा दिया गया। पहले तो वह समझा नहीं कि यह कौन-सी बला है, लेकिन पढने के बाद वह हैरान रह गया। क्योंकि यात्रा के दौरान ज्यादातर समय वह सोता रहा और इंटरनेट का प्रयोग न के बराबर किया। इतना ही नहीं उसके पास खुद भी इंटरनेट का डाटा मौजूद था। लेकिन एयरलाइन ने उसकी एक न सुनी। थक-हारकर उस आदमी ने संबंधित एयरलाइन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। मामले की जांच चल रही है। उस पर चरितार्थ कर दी।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।